बिग बॉस 15 के फिनाले में अब बेहद की कम समय बचा है और जैसे जैसे फिनाले के बीच दिन कम होते जा रहे हैं वैसे वैसे घर का माहौल बदलता जा रहा है। शो की शुरुआत बेशक कंटेस्टेंट्स की दोस्त और प्यार से हुई थी लेकिन अब घर में सभी लोग फिनाले तक पहुंचने के लिए लड़ रहे हैं, जिस वजह से वे कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें बिग बॉस या फिर सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा हाल अभिजीत बिचुकले का भी है। अभिजीत बिचुकले घर में लड़ाई की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी और देवोलीना भट्टाचार्जी की लड़ाई कई बार देखी जा चुकी है और इसी बीच उन्होंने कई बार ऐसी बातें कही हैं, जिस वजह से वह सबके निशाने पर आए हैं। वहीं, इस वीकेंड का वार में भी अभिजीत बिचुकले पर सलमान खान का गुस्सा फूटता हुआ नजर आएगा।