फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस से बाहर हुए उमर रियाज? आसिम और हिमांशी के इस पोस्ट के बाद फैंस पूछ रहे सवाल

Sat, 08 Jan 2022 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के हालिया एपिसोड में, उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल को रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच "टिकट टू फिनाले टास्क" के दौरान एक-दूसरे के साथ फिजिकल होते हुए देखा। उनके हिंसक मुठभेड़ के बाद, बिग बॉस ने कहा कि उमर के भाग्य का फैसला अब दर्शकों के वोटों द्वारा किया जाएगा। अगर उमर पर्याप्त वोट पाने में विफल रहते हैं, तो उन्हें इस वीकेंड के वार पर शो से बाहर कर दिया जाएगा। अब सूत्रों से प्राप्त जानकारी से ऐसा लग रहा है कि उमर को पहले ही शो से एलिमिनेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
उमर और आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

उमर के भाई और बिग बॉस 13 के रनरअप असिम रियाज ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "अच्छा खेला @realumarriaz लव यू भाई।"

विज्ञापन

3 of 5
उमर और हिमांशी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आसिम की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने ट्वीट किया, ''वो वही करते हैं जो करना चाहते हैं...वोट करवाओ या फिर निकाल दो... @realumarriaz. नो वंडर हर सीजन में यही होता है .... इसलिए क्या ही वोटिंग अपील करें या क्या वोट मांगे ... हम आपके साथ हैं उमर।"

4 of 5
उमर और करणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी उमर रियाज के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "यह चौंका देने वाला है, @realumarriaz को बेदखल कर दिया ... #biggboss का एजेंडा नहीं जानता, लेकिन उमर रियाज ने अच्छी तरह से खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

उमर के अचानक शो से बाहर होने पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।  फैंस का कहना है कि उमर रियाज उनका सबसे ज्यादा मनोरंजन कर रहा थे और शो में उन्हें ही बाहर कर दिया। लोग शो के निर्माताओं को उनकी भावनाओं के साथ खेलने के लिए फटकार भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें