बिग बॉस 15 वीकेंड का वार घरवालों के लिए दिवाली के पटाखों की तरह वाकई काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड पर सलमान ने घरवालों को ये पहले ही क्लियर कर दिया था कि इस हफ्ते घर में काफी कुछ होने वाला है ऐसे में बिग बॉस ने भी घरवालों को बता दिया कि दिवाली है तो वो कुछ न कुछ धमाका जरूर करेंगे। वीकेंड के वार में कई टास्क खेलने के बाद घरवालों को कुछ शिकायतों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल सोमवार के एपिसोड में कुछ मेहमान घर में अपनी शिकायतों का पिटारा लेकर पहुंचे।
घर में पहुंचे एक्स कंटेस्टेंट
बिग बॉस 15 में पिछले अलग-अलग सीजन्स में नजर आ चुके कंटेस्टेंट मेहमान बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ घरवालों से अपनी शिकायतें सामने रखी। सीजन 7 की काम्या पंजाबी, बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी, बिग बॉस 13 में से रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी घर में पहुंचे जहां उन्होंने उन-उन कंटेस्टेंट को अपने सामने खड़ा किया जिनसे उन्हें काफी शिकायतें थीं। इन सेलिब्रेटीज ने घरवालों से बातचीत की और उन्हें रियलिटी चेक भी दिया।