बिग बॉस 15 के नौवें हफ्ते का वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार रहा, जहां घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर जहर उगला तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के शो पर खास मेहमान बनकर पहुंचें रवीना टंडन, सुरभि ज्योति और रफ्तार। एक तरफ रफ्तार और सुरभि ज्योति ने जहां घर के अंदर एक खास एंट्री ली तो वहीं दूसरी तरफ रवीना ने अपनी धुन पर घरवालों को डांस करवाया। सलमान खान के साथ मिलकर रवीना टंडन ने 90 के दशक की यादों को एक बार फिर ताजा किया।
मेहमानों के सामने लड़ पड़े घरवाले
दरअसल रवीना टंडन जल्द ही ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। बिग बॉस 15 के मंच पर वो अपनी आगामी सीरीज के प्रमोशन्स के लिए आई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने घरवालों को कुछ टास्क दिए। हमेशा की तरह घरवाले एक बार फिर से मेहमानों की परवाह किए बिना ही आपस में भिड़ गए। घरवालों द्वारा रवीना के सामने किए व्यवहार से सलमान खान भी काफी नाराज हुए।