बिग बॉस 15 में राखी सावंत और उनके पति रितेश जमकर धमाल मचा रहे हैं। दोनों घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं। रितेश आते ही घर के जीजू बन गए हैं। उन्हें हर कंटेस्टेंट जीजू कहकर बुला रहा है। तो दूसरी तरफ घर से बाहर सोशल मीडिया पर भी राखी और रितेश की जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग उन्हें फेक कपल बता रहे हैं तो कुछ लोगों को उनकी शादी पर यकीन है। इससे साफ है कि रितेश लाइमलाइट में बने हुए हैं लेकिन वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक टास्क के दौरान रितेश को सजा दे दी।
हुआ ये कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें घरवालों को प्रतीक और करण को अकलमंद व अकड़ू का टैग देना था। इस दौरान सभी एक-एक करके दोनों के टैग देते हैं लेकिन रितेश दोनों को अकलमंद का टैग दे देते हैं, जिस वजह से सलमान खान रितेश को सजा सुनाते हैं।