बिग बॉस ओटीटी पर अपने गेम से लोगों को इम्प्रेस करने वाले राकेश बापट ने हाल में ही बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। उनकी एंट्री से घर में सबसे ज्यादा खुश उनकी दोस्त शमिता शेट्टी ही थीं। लेकिन अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें उस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसर, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या की वजह से तेज दर्द का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बिग बॉस हाउस में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस बात से मानो शमिता का दिल ही टूट गया था कि सलमान ने उन्हें एक और झटका दे दिया है। सलमान ने बताया कि राकेश अपनी तबीयत की वजह से अब शो में एंट्री नहीं करेंगे। इस घोषणा के बाद शमिता फूट फूटकर रोती नजर आईं। अब राकेश में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।