फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शो से बाहर आते ही पति रितेश संग डिनर करने निकलीं राखी सांवत, शेयर किया वीडियो

Wed, 26 Jan 2022 11:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के फिनाले में अब चार दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में शो से पहले होने वाले एलिमिनेशन के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक लाइव टास्क आयोजित कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के फिनाले में अब चार दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में शो से पहले होने वाले एलिमिनेशन के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक लाइव टास्क आयोजित कराया जा रहा है। इस टास्क के तहत घर में आई जनता कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क करने को देगी। सभी सदस्य जनता के दिए इन टास्क को करते नजर आएंगे। अंत में जनता के दिए अंक के आधार पर यह फैसला किया जाएगा कि कौन घर से बेघर होगा। शो के आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस इसी लाइव टास्क को आयोजित करते नजर आए। हालांकि अभी तक इस टास्क का शो में कोई नतीजा नहीं बताया गया है।

टास्क के 2 राउंड पूरे होने तक राखी सावंत और शमिता शेट्टी 11.5 अंक के साथ सबसे कम स्कोरर रहे। ऐसे में दोनों ही अपने कम मार्क्स को लेकर चिंता में नजर आए। हालांकि इसे बीच सोशल मीडिया पर आई एक वीडिये के जरिए बिग बॉस के नतीजे घोषित करने से पहले ही यह पता चल गया कि इस टास्क में कौन सा सदस्य घर से बेघर होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जनता से मिले कम अंक की वजह से इस सीजन शो की पहली फाइनलिस्ट बनीं अभिनेत्री राखी सावंत घर से बाहर हो गई हैं। इस बारे में खुद राखी सावंत ने जानकारी दी। घर से बाहर आते ही राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ नजर आईं और दोनों साथ में डिनर करते भी दिखाई दिए।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस डिनर डेट की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में राखी अपने पति के साथ अपना डिनर इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री कहती है कि उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने पति रितेश को काफी मिस किया। साथ ही उन्होंने कैमरे में अपने पति रितेश की एक झलक भी दिखाई।

4 of 5
राखी सांवत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शो से बाहर हुईं अभिनेत्री को पैपराजी ने एक जिम के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह शो से बाहर हो गई हैं। इस पर जब उनसे पूछा गया कि इस सीजन का विजेता कौन होगा तो राखी ने किसी का भी नाम ना लेते हुए कहा मुझे क्या पता कौन जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

शो के फिनाले के इतना नजदीक पहुंचकर शो से बाहर होने पर राखी काफी दुखी हैं। हालांकि इसके साथ ही वह जनता के इस फैसले से काफी हैरान भी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और गेम भी अच्छी तरह खेला था। ऐसे में अपने एविक्शन से काफी हैरान और दुखी हूं। इसके साथ ही राखी यह भी बताया कि वह 29 और 30 जनवरी को होने वाले शो के फिनाले में अपने पति के साथ मंच पर परफॉर्म करती नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें