बिग बॉस 15 का खेल समय के साथ और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इस पूरे खेल में मनोरंजन का तड़का राखी सावंत लगा रही हैं, जो समय समय पर कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसे देखकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक तक हैरान रह जाते हैं। इस बार राखी सावंत शो में अपने पति रितेश के साथ आई हैं और इसी वजह से राखी शो में पहले से भी ज्यादा मजबूत दिख रही हैं। लेकिन बिग बॉस की गेम में राखी सावंत और रितेश पति-पत्नी होने के बावजूद एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। दोनों कई बार खेल में बहस करते नजर आ चुके हैं और अब घर में हुए टिकट टू फिनाले टास्क के बाद भी दोनों बहस करते नजर आए हैं।
दरअसल, बिग बॉस में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसमें वीआईपी में से किसी एक को सीधे फिनाले वीक में पहुंचने का मौका दिया गया और ये पूरे खेल नॉन वीआईपी सदस्यों के इशारों पर चलता हुआ दिखा।