टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के विजेता का नाम अगले कुछ घंटों में सामने आ जाएगा। शो के इस सीजन की ट्रॉफी हासिल करने वाले कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए शो के दर्शक भी काफी बेताब है। 100 दिन से ज्यादा समय से जारी इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। शो का फिनाले 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी यानी शनिवार को ग्रैंड फिनाले का पहला भाग आयोजित किया गया। वहीं, रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में इस सीजन के विजेता का एलान किया जाएगा।
शो के इस सीजन के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए शो के मेकर्स कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बिग बॉस 15 के प्रतिभागी रहे कई सदस्य से फिनाले में शिरकत करने पहुंचेंगे। जबकि बीते सीजन के कई विजेता भी शो के फिनाले में शामिल होंगे। इसी बीच इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट रहीं राखी सावंत भी शो में शिरकत करेंगी। शो से बाहर हो चुकी अभिनेत्री अपने पति रितेश के साथ बिग बॉस के फिनाले एपिसोड में नजर आएंगी।