फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: पहली बार दुनिया के सामने आएंगे राखी सावंत के पति रितेश, दो साल पहले की थी ड्रामा क्वीन से शादी

Tue, 21 Sep 2021 12:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2006 में रियलिटी शो बिग बॉस-1 और बिग बॉस-14 का हिस्सा रह चुकीं राखी सावंत के पति रितेश अब बिग बॉस-15 के घर में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। रितेश ने कहा है कि ये उनकी पहली पब्लिक अपीरिएंस होगी, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद अब टीवी पर बिग बॉस 15 जल्द ही दिखाई देगा। रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर रात 9 बजे बिग बॉस 15 का शो प्रीमियर होगा। इस बीच बिग बॉस के दो प्रतियोगियों के नाम का भी खुलासा हो गया है। जानिए कौन हैं ये बिग बॉस के प्रतियोगी?

प्रतीक सहजपाल और रितेश होंगे प्रतियोगी
बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी हैं। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक जब राखी सावंत के पति को बताया गया कि सलमान खान और बिग बॉस के अन्य प्रतियोगी उन्हें ढूंढ रहे हैं लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. रितेश ने बताया कि "मेरे बिजनेस कमिटमेंट के कारण मैं नहीं मिल पाया था." लेकिन रितेश ने कहा कि वो अब राखी सावंत के साथ बिग बॉस 15 में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत-रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
दुबई के व्यापारी हैं रितेश
अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस, हरकतों और बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली राखी सावंत ने दुबई के व्यापारी रितेश से शादी की थी। उन्होंने रितेश से अपनी शादी का खुलासा साल 2019 में किया था। उन्होंने सलमान के शो में इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी शुदा हैं, साथ ही उनके बच्चे भी हैं. वो राहुल वैद्य के सामने इस बात को बताते हुए भावुक हो गईं थीं। 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में गईं थीं लेकिन उन्होंने 14 लाख रुपए लेकर ये शो छोड़ दिया था। इस फैसले को लेकर उन्होंने खुलाया किया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के प्रोमो में जंगल
अभी तक टीवी पर जारी हुए बिग बॉस 15 के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान एक जंगल में साइट सूट पहने हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस बार के बिग बॉस की थीम जंगल पर आधारित हो सकती है। इस प्रोमो में मशहूर पुरानी एक्ट्रेस रेखा का वॉयस ओवर भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें