फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने देवोलीना भट्टाचार्जी पर लगाया इल्जाम, कहा- मतलब के लिए सबको….

Thu, 30 Dec 2021 11:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस की 15वें सीजन के फिनाले में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। हालांकि अभी तक शो को उसके फाइनलिस्ट नहीं मिल सके हैं। ऐसे में इस सीजन के फाइनलिस्ट का नाम चुनने के लिए बिग बॉस सभी घर वालों को लगातार टिकट टू फिनाले टास्क करने को दे रहे हैं। लेकिन घरवालों की असहमति और विरोध की वजह से लगातार तीन बार टास्क रद्द होने से अब बिग बॉस भी घरवालों से नाराज हो गए हैं। ऐसे में घर वालों को सजा देने के लिए बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को ऐसा टास्क दिया जिसे वह चाहकर भी रद्द नहीं कर सकते।

दरअसल बिग बॉस ने घर वालों को ऐसा टास्क दिया जो फिनाले के लिए नहीं बल्कि इस शो में बने रहने के लिए हैं। इस टास्क में जीतने वाले कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले सदस्यों का नाम तय कर सकते हैं। ऐसे में सभी घरवाले इस टास्क को जी जान से करते नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट बिग बॉस के लिए टास्क को करते नजर आए। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच जोरदार लड़ाई और झगड़े देखने को मिले। टास्क के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को एक बॉक्स के अंदर 28 मिनट तक रहना था। हालांकि इस दौरान बाहर मौजूद सदस्य बॉक्स के अंदर बैठे कंटेस्टेंट को बाहर निकालने के लिए उन्हें परेशान करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इसी बीच जब अभिजीत बॉक्स के अंदर बैठे तो देवोलीना उन्हें बाहर निकालने के लिए कई उपाय करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने मिर्ची का धुंधा लगाकर उसे बॉक्स के पास छोड़ दिया। ताकि वह धुएं से परेशान होकर बाहर आ जाए। इसी बीच अभिजीत को इस तरह परेशान करते देख राखी सावंत ने देवोलीना को जमकर फटकार लगाई।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने कहा कि देवोलीना अभिजीत को अपने  काम के लिए यूज करती हैं और मतलब ना होने पर उन्हें इस तरह परेशान करती है और खूब गालियां भी देती हैं। राखी ने कहा कि 'तू जल्लाद बन रही है। तेरे जैसा घिनौना चेहरा सामने नहीं आया था ना। दोस्त-दोस्त की आड़ में रही तू। सबको इस्तेमाल करती है। घटिया है। हजार चुड़ैल मरी होंगी तब जाकर तू एक पैदा हुई है।' इसके बाद देवोलीना और राखी के बीच एक जोरदार बहस छिड़ गई। राखी को जवाब देते हुए देवोलीना ने उन्हें घटिया कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीते एपिसोड में अभिजीत द्वारा टास्क में मिले धोखे से नाराज देवोलीना ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं इस दौरान देवोलीना ने उन्हें गाली देते हुए कुत्ता तक कह दिया था। गुस्सा करते हुए देवोलीना ने यह भी कहा था कि वह कुत्ते से भी गए गुजरे हैं। उनके जैसा दोस्त बनाने से अच्छा है कि वह किसी गधे को पालने। देवोलीना की इसी टिप्पणी के वजह से राखी ने आज उन पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें