टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जिस वजह से शो में हो रहा टिकट टू फिनाले टास्क घरवालों के लिए काफी जरूरी बन गया है। इसी वजह से टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। बीते एपिसोड में घर में इस सीजन का आखिरी टिकट टू फिनाले टास्क हुआ, जिसमें रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिजीत बिचुकले और तेजस्वी प्रकाश के बीच भिड़ंत हुई। इस टास्क में मौजूद सदस्यों को डमी सजाना था और फिर राउंड खत्म होने पर बाकी घरवालों को एक-एक करके आगे आकर किसी एक को ऑटोग्राफ देना था। इस टास्क की कमान राजीव अदातिया के हाथ में थी, जो घर में कुछ समय पहले ही आए हैं।
राजीव अदातिया इस टास्क को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन टास्क के बीच ही उनकी और प्रतीक की बहस हो गई। इतना ही नहीं, राजीव ने प्रतीक को अभिजीत बिचुकले की वजह से ताना तक मारा था, जिस वजह से प्रतीक भी भड़क गए।