बिग बॉस 15 शुरू से ही लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। क्योंकि इस सीजन की शुरुआत से ही घर में बहुत ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का ये तीसरा हफ्ता काफी धमाकेदार रहा क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस ने सभी को मुख्य घर में एंट्री दे दी है। लेकिन घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों को भारी कीमत चुकानी पड़ी। वीकेंड के वार में जहां सलमान खान कई घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं घरवालों के निशाने पर जय भानुशाली आए।
घरवालों के निशाने पर आए जय भानुशाली
वीकेंड के वार में बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें घरवालों को घर के ओरिजनल, 50-50 और घर के फेक सदस्य कौन है ये निर्णय लेना था। जहां घरवालों ने करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और जय भानुशाली को इस टास्क के लिए चुना, अन्य कंटेस्टेंट्स ने इन सभी को एक-एक घर में एक टैग दिया। जहां करण को घरवालों ने सबसे ओरिजनल बताया तो वही दूसरी तरफ शमिता शेट्टी को कंटेस्टेंट ने 50-50 पर रखा।