टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 के पहले वीकेंड में साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए थे। जिसके बाद से ही बाकि कंटेस्टेंट्स घर में एक दूसरे से दोस्ती करते नजर आ रहे थे, ताकि नॉमिनेशन से बच सकें। लेकिन बिग बॉस शो ही ऐसा है जहां पल में दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है। कल तक जो लोग साथ थे नॉमीनेशन के बाद उनकी नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। आज बिग बॉस ने इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की, जिससे एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। बिग बॉस ने नॉमिनेशन प्रक्रिया में घरवालों से कहा गया कि आज नॉमिनेशन में शमिता, प्रतीक और निशांत शामिल नहीं होंगे। और जंगलवासी जिस भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करेंगे उसके नाम का कागज उन्हें जलाना होगा। चलिए जानते हैं जंगलवासियों ने किन 6 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
इस प्रक्रिया में सबसे पहले ईशान और मायशा ने अफसाना को नॉमिनेट किया। जिसके बाद अफसाना बेहद गुस्सा हो गई थी। हालांकि ईशान को डोनल को नॉमिनेट करना चाहते थे लेकिन मायशा की वजह से उन्होंने अफसाना का नाम लिया। इसके बाद बारी आई करण और तेजस्वी की, उन्होंने डोनल को नॉमिनेट किया।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
उमर और जय के बीच हुई बहस
उमर और जय जोड़ी में से जय, अकासा का नाम लेना चाहते थे और उमर मायशा को नॉमिनेट करना चाहते थे। इस बात पर दोनों की तीखी बहस हो जाती है। जिसके बाद दोनों ने अकासा को नॉमिनेट किया।
4 of 5
विशाल कोटियान
- फोटो : Instagram
विशाल भी हुए नॉमिनेट
अफसाना खान और सिंबा विशाल को नॉमिनेट किया। बिग बॉस ने फिर डोनल और अकासा को बुलाया, उन दोनों ने विधि को नॉमिनेट किया।
ये 6 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
जंगलवासियों ने विशाल कोटियान, विधि पांड्या, ईशान सहगल, अफसाना खान, डोनल बिस्ट, आकास सिंह को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।