फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नेहा भसीन ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज, पूछा- करण-शमिता पर क्यों आता है गुस्सा?

Mon, 08 Nov 2021 01:46 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री इस वीकेंड के वार में हुई। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके नेहा भसीन और राकेश बापट घर में दाखिल हुए। राकेश हमेशा की तरह जहां एकदम शांत नजर आए तो वही दूसरी तरफ नेहा भसीन ने घर के अंदर आते ही सबसे पहले करण तेजस्वी को अपना निशाना बनाया। नेहा भसीन ये शो देखकर आई हैं इसलिए उन्होंने भी दर्शकों की तरह घरवालों पर निशाना साधा।

तेजस्वी से नेहा भसीन ने किया सवाल

वीकेंड के वार में सलमान खान ने राकेश और नेहा भसीन द्वारा घरवालों के लिए लिखें गए सवालों के बारे में बताया, जहां नेहा भसीन ने तेजस्वी प्रकाश से ये पूछा कि उन्हें जब भी करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी एक-दूसरे से बात करते हैं तो गुस्सा क्यों आता है। इस सवाल को सुनते ही तेजस्वी ने मुंह बना लिया और कहा कि मैं इस तरह की बातों से अब बिलकुल परेशान हो चुकी हूं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नेहा ने कहा आपको कुछ तो तकलीफ है

तेजस्वी ने नेहा की तरफ देखकर कहा पूछिए आपका क्या सवाल था। तो नेहा ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने जो आपसे घर में कहा था कि आपको कुछ तो दिक्कत है, मैं ये नहीं कह रही आपको शमिता से तकलीफ है, लेकिन इससे कोई तकलीफ तो है। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे कोई दिक्कत नहीं है इनके बात करने से और इस बारे में मैं बहुत ही क्लियर करण को बोल चुकी हूं’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने कहा शमिता को करो क्लियर

जब नेहा तेजस्वी के पास बात करने आईं तो तेजस्वी ने ये सीधे तौर पर कहा कि आप जाकर शमिता को ये क्लियर करो कि मेरी तरफ से ऐसा कुछ दिक्कत नहीं है अगर वो आपस में बात करें तो, क्योंकि करण कोई मेरा बॉयफ्रेंड नहीं या कुछ नहीं है। तेजस्वी ने कहा मुझे शमिता के साथ ऐसा कुछ इश्यू नहीं चाहिए, क्योंकि ये मेरे लिए बहुत ही बोरिंग है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
मुझे कोई कैट फाइट नहीं करनी है

तेजस्वी ने नेहा के सामने अपना पॉइंट रखते हुए कहा कि मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं जिसे कैट फाइट को बढ़ावा देना है, मुझे आपसे भी किसी तरह की लड़ाई नहीं करनी है। आप मेरे साथ अच्छे हो मुझे भी अच्छा रहना है। मुझे किसी को गिराना नहीं है। तेजस्वी ने कहा मुझे खुद पर बहुत आत्मविश्वास है जो मैं हूं। नेहा ने तेजस्वी को कहा, ‘ये जो शो है ना इस पर लोग 100 प्रतिशत हमारी बातें सुन रहे हैं अब क्रिएटिव को कौन सी चीज कैसे दिखानी है वो हमारे हाथ में नहीं है, हम सिर्फ खेल रहे हैं इसलिए अगर तुम ऐसा कुछ नहीं चाहती तो जो बोल रही हो उस पर ध्यान दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने लगाई नेहा की क्लास

नेहा ने जब तेजस्वी को क्रिएटिव जैसा बोलते हैं वैसा हम करते हैं ये कहते हुए सुना तो सलमान खुद का गुस्सा रोक नहीं पाए और सलमान खान ने कहा हमने इस घर में कोई एंगल नहीं बनवाए। ये शो आपका शो है और आप जैसा करते हैं हम वही दर्शकों को दिखाते हैं। यहां कोई स्क्रिप्ट नहीं है। नेहा भसीन ने भी अपनी गलती का एहसास होने के बाद सलमान से अपने बोले हुए शब्दों के लिए माफी मांगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें