फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा के लिए औरतगिरी वाले कमेंट पर ट्रोल हुईं माही विज, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

Fri, 15 Oct 2021 01:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा,जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15  में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासी अब हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

इसी बीच शो के बीते एपिसोड में करण कुंद्रा और जय भानुशाली की दोस्ती में खटास देखने को मिली। दरअसल, शो के शुरू होने के कुछ दिन बाद भी जय भानुशाली  प्रतीक सेहजपाल को जमकर गालियां देते नजर आए थे। ऐसे में करण जय से कहते है कि वह उनके इस व्यवहार से जरा भी खुश नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

करण की इसी बात पर अब जय भानुशाली की पत्नी और अभिनेत्री माही विज अपने पति के समर्थन में आगे आईं है। हाल ही में माही ने करण कुंद्रा को जय के साथ उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी।

विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही ने कलर्स के एक प्रोमो पर कमेंट करते लिखा, करण कुंद्रा को ये सब बातें जय भानुशाली के मुंह पर कहना चाहिए। कम से कम जय भानुशाली, करण कुंद्रा की तरह औरतगिरी नहीं करता है। लेकिन, फैंस को माही की वह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई और उन्होंने माही को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

 

4 of 5
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने लिखा, 'पहले पूरा प्रोमो तो देख लिया होता मैडम। ये औरतगिरी क्या है? ऐसी औरतों की वजह से ही लोगों की जिंदगी में परेशानियां आती हैं। सोच सुधारों। जय भानुशाली और माही विज की हरकतें देखकर अब मुझे बुरा लग रहा है। तुम दोनों अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।'



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'करण कुंद्रा ने ये बात जय भानुशाली के मुंह पर कही है। पूरा प्रोमो देखने के बाद ही कमेंट कर देती। आपकी भाषा कितनी खराब है। करण कुंद्रा तो गेम में कुछ कर भी रहा है। जय भानुशाली को तो गाली देने से ही फुर्सत नहीं मिल रही है।' 



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें