बिग बॉस 15 में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासी अब हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच शो के बीते एपिसोड में करण कुंद्रा और जय भानुशाली की दोस्ती में खटास देखने को मिली। दरअसल, शो के शुरू होने के कुछ दिन बाद भी जय भानुशाली प्रतीक सेहजपाल को जमकर गालियां देते नजर आए थे। ऐसे में करण जय से कहते है कि वह उनके इस व्यवहार से जरा भी खुश नहीं है।