बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और एक बार फिर से घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही हैं। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई और पहली बार घरवालों के लिए कन्फेशन रूम खुला, जहां पर एक-एक करके सभी घरवालों ने वोट देकर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में राजीव अदातिया पहले कंटेस्टेंट बनकर आए, जिसकी वजह से वो इस हफ्ते बिलकुल सुरक्षित हैं। इसी के साथ शो में निशांत का कैप्टन का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है।
ऐसे शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स अब घर में आ चुके हैं। लेकिन बिग बॉस के आलीशान घर में रहना भी उनके लिए बिलकुल आसान नहीं होगा। घर में आने के बाद अब बिग बॉस के घर की सबसे चर्चित जगह मानी जाने वाली कन्फेशन रूम का द्वार भी घरवालों के लिए खुल चुका है। जहां जाकर घर के सभी सदस्यों ने बारी बारी वोट करते हुए घरवालों ने उन सदस्यों को नॉमिनेट किया, जिनका गेम उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।