फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: ज्योतिष ने की करण कुंद्रा की शादी की भविष्यवाणी, रश्मि देसाई ने कहा- तेजस्वी नहीं मानेगी

Thu, 02 Dec 2021 01:59 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में जहां वीआईपी कंटेस्टेंट्स के आने से लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का प्यार हर दिन के साथ बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं। घर में और बाहर से आए हुए मेहमान लगातार करण और तेजस्वी के रिश्ते पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों को ये लग रहा है कि दोनों गेम के लिए साथ हैं तो वहीं कुछ लोगों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।

करण कुंद्रा ने किया शादी को लेकर खुलासा

करण और तेजस्वी दोनों ही इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों हर समय एक-दूसरे के साथ खड़े होते हुए नजर आते हैं। दोनों का ये क्यूट बॉन्ड लोगों को भी पसंद आता है। एक तरफ जहां तेजस्वी इस रिश्ते में आगे बढ्ने के लिए समय ले रहे हैं तो वहीं करण को देखकर ये लग रहा है कि वो अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
ज्योतिष ने की थी भविष्यवाणी

हाल ही में करण कुंद्रा ने अपनी शादी पर ज्योतिष द्वारा की गई भविष्यवाणी के बारे में बात की। जहां रश्मि देसाई भी करण कुंद्रा को टीज करती हुई नजर आईं। करण के शमिता और रश्मि के साथ बातों-बातों में कहा कि उन्हें ज्योतिष ने कहा था कि वो अपनी उम्र से काफी कम उम्र की लड़की के साथ शादी करेंगे। जिसे सुनकर शमिता काफी हैरान हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने कहा तेजस्वी नहीं करेगी  

करण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरे ज्योतिष ने तो मुझे ये भी कहा है कि मेरी मार्च तक शादी हो जाएगी। जिसके बाद करण का मजाक उड़ाते हुए रश्मि ने कहा, तेजस्वी इस बात के लिए राजी नहीं होगी। जिसके बाद करण ने कहा कि रातों-रात कुछ भी बादल सकता है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रितेश ने उठाए तेजस्वी और करण के रिश्ते पर सवाल

एक तरफ जहां करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दिल खोलकर रितेश का स्वागत किया। तो वहीं रितेश ने उमर तेजस्वी और करण को घर का सबसे फेक कंटेस्टेंट बताया। रितेश ने उन दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल खड़े किए। राखी सावंत ने तेजस्वी प्रकाश को घर का सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट बताया, लेकिन उनके पति रितेश ने तो तेजस्वी और करण के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए उन्हें फेक ही बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने कहा प्यार करती हूं

एक तरफ करण कुंद्रा ने जहां तेजस्वी को अब तक ये कहा है कि वो उन्हें पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी ने खुलेआम राखी सावंत के सामने कहा कि वो करण से प्यार करती हैं और इस बारे में उन्हें किसी को भी समझाने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने राखी को ये भी बोला कि आप मुझे कितना भी भड़का लो मैं आपकी बातों से उसे जज नहीं करूंगी क्योंकि मुझे उस पर भरोसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें