फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: आपस में भिड़े उमर रियाज और रश्मि देसाई के फैंस, अभिनेत्री पर गलत तरह से छूने का लगाया इल्जाम

Thu, 02 Dec 2021 01:13 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज, रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से घर में काफी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच की जंग लगातार जारी है। एक तरफ जहां वीआईपी सदस्य रश्मि, राखी, देवोलीना, रितेश और अभिजीत घरवालों को लगातार अपने काम करवाने के लिए आदेश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नॉन वीआईपी करण, उमर और निशांत सहित कई घरवालों ने अब वीआईपी कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के लिए बिलकुल कसर नहीं छोड़ी।

आपस में भिड़े रश्मि और उमर के प्रशंसक

वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच की इस लड़ाई में उमर रियाज और रश्मि देसाई के बीच एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। दोनों बिग बॉस के घर के बाहर से ही दोस्त हैं। एक तरफ जहां उमर रियाज के अच्छे दोस्त करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लगातार इस कोशिश में लगे हुए हैं कि उमर और रश्मि के बीच गहरी दोस्ती हो तो वहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उमर रियाज, रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
वायरल हुआ वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर उमर और रश्मि का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उमर के एक फैन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके फैन ने रश्मि देसाई पर उमर को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। इस वीडियो को साझा करते हुए फैन ने लिखा रश्मि उमर को गलत तरीके से छू रही वो उनके साथ बहुत टची-टची हो रही हैं।


विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि के सपोर्ट में उतरें फैंस

उमर रियाज के प्रशंसकों ने जैसे ही अभिनेत्री पर निशाना साधा, रश्मि के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में खड़े हो गए। एक प्रशंसक ने अभिनेत्री का साथ देते हुए लिखा, वह उमर को गलत तरीके से नहीं छू रही हैं, उनके दोनों हाथ पॉकेट में हैं।  उनसे उसको नी जर्क दिया है। तो वही दूसरे फैन ने लिखा, ‘वो बाहर से दोस्त हैं उनमें मजाक चलता है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
दोनों में दिख रहा है अच्छा बॉन्ड

भले ही कुछ फैंस सोशल मीडिया पर आपस में दोनों को लेकर लड़ाई कर रहे हों, लेकिन कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें इन दोनों की जोड़ी बहुत ही पसंद है और वो चाहते हैं कि दोनों गेम में साथ आगे बढ़े। दोनों का भी हर दिन के साथ घर में एक खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रहा है। रश्मि ने कहा था कि उन्हें उमर पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घर में आते ही दी उमर को सलाह

रश्मि देसाई जैसे ही वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में आईं उन्होंने हर घरवाले से उनके गेम के बारे में बात की। उमर से भी बातचीत करते हुए रश्मि ने कहा कि वो शुरुआत में वो डगमगाए थे लेकिन अब वो अच्छा गेम खेल रहे हैं। दरअसल रश्मि और उमर की मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 में पहली बार हुई थी। रश्मि और आसिम काफी अच्छे दोस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें