बिग बॉस 15 को खत्म होने में बस दो हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में घर में लगातार तेजरन का रिश्ता कई लोगों के लिए सवाल बना हुआ है। हालांकि दोनों कई बार ये कह चुके हैं कि उनका रिश्ता सिर्फ शो के लिए नहीं है बल्कि वो बाहर भी एक-दूसरे से ऐसे ही रहेंगे, लेकिन जिस तरह से दोनों की घर में लड़ाई होती है और दोनों गेम में लड़ते हैं उससे सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल खड़े हो जाते हैं। दोनों के लिए पिछला हफ्ता काफी मुश्किल रहा है। टास्क के दौरान दोनों आपस में झगड़ते हुए दिखाई दिए और एक-दूसरे के लिए रोते हुए नजर आए।
करण ने किया तेजस्वी को प्रपोज
हालांकि क्रिसमस का मौका है ऐसे में हर कोई खुशियां मना रहा है। ऐसे में घर में नोरा फतेही ने पहुंचीं थीं जिनके आने से घर का माहौल काफी अच्छा हो गया था। नोरा ने करण कुंद्रा को कहा कि आज तक उन्होंने तेजस्वी को कभी भी आई लव यू नहीं कहा है। करण ने कहा मैंने ही सबसे पहले उसे कहा था मैं पसंद करता हूं, लेकिन नोरा ने कहा हमने कभी नहीं देखा कि आपने तेजस्वी से अपने दिल की बात कही हो तो आप अब तेजस्वी को सबके सामने प्रपोज करेंगे।