टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस के मराठी वर्जन के तीसरे सीजन के विजेता का नाम घोषित हो चुका है। बॉस मराठी के सीजन 3 की ट्रॉफी सांगली के अभिनेता विक्रम निकम ने अपने नाम कर ली है। वहीं, स्प्लिट्सविला के विजेता जय दूधाणे इस सीजन की फर्स्ट रनर अप रहे। विक्रम ने ज्यादा वोटों के चलते जय को मात दे दी। शो की शुरुआत से ही विशाल हमेशा से ईमानदारी से अपना खेल खेलते नजर आए। इस पूरे सीजन उन्होंने दोस्त हो या दुश्मन सभी के साथ अफेयर तरीके से गेम खेलने की कोशिश की और उनकी यही कोशिश जनता को पसंद आ गई।
शो के ग्रैंड फिनाले में मीरा जगन्नाथ के घर से बेघर होने के बाद शो को अपने टॉप 5 मिल गए। इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट में रोडीज फेम मिनल शहा , स्प्लिट्सविला के विनर जय दुधाणे, अभिनेता विशाल निकम, अभिनेता विकास पाटिल ओर डॉक्टर उत्कर्ष शिंदे ने अपनी जगह बनाई। पांचों में से सबसे पहले उत्कर्ष शिंदे घर से बेघर हुए और फिर कम वोटों की वजह से टॉप 5 में जगह बनाने वाली अकेली फीमेल कंटेस्टेंट मिनल शाह भी घर से बाहर हो गई।