फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने टास्क में पलटा पूरा खेल, घर में बंद रह गए शमिता, प्रतीक और निशांत

Tue, 12 Oct 2021 11:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 को शुरू हुए महज 10 दिन ही हुए हैं और इन 10 दिनों में रोज नया बवाल घर में देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सबके बीच करण कुंद्रा का मास्टर माइंड गेम रोज लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो की शुरुआत में पहले दिन करण कुंद्रा काफी शांत रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, करण कुंद्रा अपनी माइंड गेम से मुख्य घर में मौजूद तीनों सदस्यों यानी शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट पर भारी पड़ रहे हैं। आज के एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ।
 
आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घर में सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया, जिसमें घर को हमेशा की तरह दो भागों में बांटा गया। एक तरफ सभी जंगलवासी थे और दूसरी तरफ प्रतीक, शमिता और निशांत थे। इस टास्क में जगंलवासियों को डाकुओं की एक टोली के रूप में बदला गया, जिनको खत्म करने के लिए प्रतीक, शमिता और निशांत आगे आते हैं, लेकिन इस खेल की शुरुआत से पहले ही करण कुंद्रा ने पूरा गेम पलट दिया, जिसके बाद घर में खूब बवाल हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
हुआ ये कि, प्रतीक, निशांत और शमिता को जंगलवासियों के रूप में मौजूद डाकू को मारना था, जिसके कई तरीके बिग बॉस की तरफ से तीनों को बताए गए थे। इस दौरान बिग बॉस ने प्रतीक, निशांत और शमिता को एक कैमरा भी दिया, जिससे किसी एक जंगलवासी की फोटो खींचनी थी। लेकिन करण कुंद्रा ने इस कैमरे को ही छिपा दिया। टास्क के दौरान जब तीनों प्रतीक, निशांत और शमिता कॉन्फेशन रूम में गए। तब पीछे से करण कुंद्रा ने गेम पलटते हुए कैमरा ही गायब कर दिया। इतना ही नहीं, जय ने उस कैमरे को गार्डन एरिया में ऊपर ही ओर फेंक दिया, जिसके बाद निशांत, शमिता और प्रतीक तीनों कैमरे की तलाश करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
karan kundra - फोटो : social media
इतना ही नहीं, करण कुंद्रा और जय भानुशाली ने बाकी जंगलवासियों के साथ मिलकर तीनों को घर में बंद कर दिया। जंगलवासियों ने घर के मुख्य दरवाजे को पूरी ताकत के साथ बंद करके रखा, जिसकी वजह से प्रतीक, शमिता और निशांत घर के बाहर जंगल एरिया में आ नहीं पाए। हालांकि, इसके बाद जंगलवासी और घर के मुख्य सदस्यों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसी वजह से टास्क को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

4 of 5
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
घर में कुछ समय बाद टास्क को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान शमिता, प्रतीक और निशांत मिलकर महज दो जंगलवासी को मारने में कामयाब हुए और बाकी सब सुरक्षित रहें। इसी वजह से जंगलवासी ये टास्क जीत गए थे। इस टास्क के जीतने के बाद जंगलवासी को 30 कार्पेट दिए गए, जिसके जरिए जंगल से घर तक का रास्ता पूरा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते घर में हुए ये नॉमिनेट
बता दें कि, बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डॉलर, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें