बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई ने बिग बॉस 15 में आते ही कई घरवालों के चेहरे से नकाब उठाए। उन्होंने हर घरवालों को उनकी गेम के बारे में भी बताया। एक तरफ जहां रश्मि देसाई ने तेजरन यानी की तेजस्वी और करण की क्लास लगाती हुईं दिखाई दीं, तो वहीं दूसरी तरफ वो उमर रियाज के बदले गेम से काफी खुश नजर आईं और उन्होंने आकर उमर के गेम की तारीफ की। रश्मि देसाई को देखकर उमर रियाज काफी खुश नजर आए। लेकिन इन दोनों से अधिक जो खुश हुए वो हैं इन दोनों के फैंस।
उमर और रश्मि हैं अच्छे दोस्त
उमर रियाज और रश्मि देसाई पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों के फैंस शुरुआत से ही असल जिंदगी में इन दोनों का बॉन्ड देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। दरअसल रश्मि देसाई उमर के भाई और बिग बॉस 13 के पहले रनर-अप आसिम रियाज की काफी अच्छी दोस्त हैं। सीजन की शुरुआत में तो दोनों के बीच काफी झगड़े हुए, लेकिन सीजन के खत्म होने तक दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई जो आज भी कायम है। आसिम के द्वारा ही उमर से भी रश्मि की दोस्ती हुई।