फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश पर लगाया आरोप, कहा- तू इतने समय से मेरा....

Sun, 12 Dec 2021 02:57 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स के रूप में देखें जाते हैं। दोनों को बिग बॉस के घर में आने के साथ प्यार हुआ और दोनों ने ही नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन अब जैसे-जैसे बिग बॉस का सफर आगे बढ़ रहा है दोनों के बीच दर्शकों को खूब तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है। जिसके बाद वीकेंड के वार में भी इन दोनों के रिश्ते पर दर्शकों ने काफी सवाल उठाए। यहीं नहीं खुद करण कुंद्रा भी तेजस्वी प्रकाश प्यार पर सवाल उठाते हुए नजर आए।

करण ने तेजस्वी पर लगाया आरोप

करण कुंद्रा तेजस्वी पर एक बार फिर से विशाल कोटियन का मुद्दा लेकर भड़क गए। करण ने तेजस्वी से कहा, ‘क्या तुम्हारी बातें हुई हैं एक महीने में। तुम दोनों कितने करीब थे। ऐसी क्या प्लानिंग थी तुम्हारी जो तुम इतना ज्यादा श्योर थी कि तुम मेरा इस्तेमाल कर रही हो। करण ने आगे तेजस्वी से ये भी कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि तुम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन क्या था वो सब।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा तुम उसकी प्राथमिकता हो ये कैसे नहीं बताया

करण ने तेजस्वी से आगे कहा, ‘मुझे ये सब पहले क्यों नहीं बताया कि तू उसकी प्राथमिकता है। ये सब मुझे क्यों नहीं पता। मैं इसी शो की बात कर रहा हूं। तेजस्वी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि तुझे ये नहीं पता था हम दोनों दोस्त हैं। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा तुझे ये नहीं दिख रहा था कि वो बाहर रोता था। जब तुझे कई चीजें नहीं दिखी तो मुझे कैसे दिखाई देती।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा मैंने तुझे किस करते देखा

करण ने तेजस्वी पर भड़कते हुए कहा कि मैंने तुझे उसके गाल पर किस करते हुए भी देखा है। मैंने उसे भी ये बोलते हुए सुना कि थोड़ा-थोड़ा प्यार भी हो रहा है, इसलिए मैं तेरे पास आया और मैंने तेरे से बात की। जो चीजें मुझे दिखी मैंने उसे लेकर तुझे पूछ लिया, लेकिन बाकी कि चीजें मुझे नहीं दिखाई दी। मुझे सच में ऐसा लगा कि तुझे भी यही लगता है कि वो उल्टी बातें करता है। मुझे नहीं पता था कि तू और वो एक दूसरे को लेकर इतने श्योर हो।

4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने कहा तूने मुझे अंधेरे में रखा

तेजस्वी ने करण की बात का जवाब देते हुए कहा कि उससे फर्क क्या पड़ता है। जिस पर करण ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे फर्क पड़ता है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि तूने मुझे अंधेरे में रखा है। इतना ही नहीं जब तेजस्वी ने करण के सामने अपनी बात रखी तो करण ने तेजस्वी को कहा अपने इस एटिट्यूड को साइड में रखकर बात कर। जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रश्मि के इस खुलासे से हुआ झगड़ा

दरअसल रश्मि देसाई ने करण और बाकी मौजूदा सदस्यों के सामने ये कहा कि विशाल कोटियन भले ही शमिता शेट्टी के साथ बैठते थे, लेकिन उसकी प्राथमिकता हमेशा से तेजस्वी ही थी। वो शमिता के बारे में भले ही कुछ भी बोले, लेकिन वो तेजस्वी के बारे में कभी कुछ नहीं बोलता था। जिसे सुनने के बाद करण और उमर असहमत दिखे, लेकिन तेजस्वी ने कहा कि उन्हें पता था कि वो विशाल की पहली चॉइस हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें