बिग बॉस 15 में हर हफ्ते घरवालों के रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शुरुआत से अगर घर के अंदर किसी की सच्ची दोस्ती देखने को मिल रही है तो वो हैं करण कुंद्रा और उमर रियाज। हालांकि करण कुंद्रा के उमर रियाज को शो में गधा बुलाने के बाद दोनों के बीच अनबन जरूर हुई थी, लेकिन करण ने उमर को नॉमिनेशन में सुरक्षित करके अपनी दोस्ती का प्रमाण दिया और उनसे माफी भी मांगी। हालांकि करण और उमर रियाज की दोस्ती किसी भी घरवाले के लिए तुड़वाना बिलकुल भी आसान नहीं है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच घर के एक सदस्य को लेकर थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो गई।
ये सदस्य बना लड़ाई की वजह
दरअसल उमर रियाज और करण के बीच झगड़ा तेजस्वी प्रकाश को लेकर हुआ। उमर रियाज घर में साफ-सफाई की ड्यूटी करते हैं। ऐसे में जब उन्होंने कूड़ेदान में भिंडी पड़ी देखी तो वो भड़क गए। उमर ने साफ तौर पर उसे उठाने से इनकार कर दिया। जब उमर रियाज को ये पता लगा कि वो भिंडी तेजस्वी ने कूड़े में फेंकी है तो बाकी घरवालों के साथ-साथ उमर भी तेजस्वी पर खूब भड़के और ये बात करण कुंद्रा को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।