बिग बॉस 15 में जबसे वाइल्ड कार्ड्स के रूप में वीआईपी सदस्यों यानी की देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, राखी सावंत, रितेश और अभिजीत बिचुकले की एंट्री हुई है तबसे लगातार नॉन वीआईपी सदस्यों पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। हफ्ते बीत रहे हैं और गेम अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में बिग बॉस घर में कोई ट्विस्ट ना लाए ऐसा कैसे हो सकता हैं। हाल ही में बिग बॉस ने ये टिकट फिनाले की घोषणा की, जिसे सुनने के बाद घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए।
नॉन वीआईपी सदस्यों के हाथ में दी बड़ी पावर
बिग बॉस की इस घोषणा के बाद घर के सभी कंटेस्टेंट फिनाले तक जाने का रास्ता खोज रहे हैं। हर सदस्य अपनी पूरी कोशिश कर रहा है जिससे वो दर्शकों के दिलों के साथ-साथ टिकट टू फिनाले भी जीत सके। अब तक घर में सिर्फ घर के वीआईपी सदस्य ही फिनाले की रेस में शामिल होने के लिए अब तक योग्य हैं, तो वहीं अब बिग बॉस ने नॉन वीआईपी सदस्यों के हाथ में ये पावर दे दी है कि कौन सा वीआईपी गेम में रहेगा। लेकिन ये बिग बॉस का घर हैं यहां पर कोई भी कार्य बिना ट्विस्ट के नहीं होता।