फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन के सामने जय भानुशाली ने रखी अपनी बात, कहा- तेरे को पहचाने बिना की दोस्ती

Tue, 02 Nov 2021 01:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आए। घर में एक तरफ जहां जय-वीरू कहे जाने वाले विशाल कोटियन और जय भानुशाली की दोस्ती चौथे हफ्ते में आते-आते टूट गई तो वहीं नॉमिनेशन हो या फिर एक-दूसरे से शिकायत करनी हो इन दोनों ने वीकेंड के वार में खुलकर बातचीत की। हालांकि इस दौरान विशाल ने कई बार जय भानुशाली से बातचीत करने की कोशिश भी कि लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच में बातचीत नहीं हुई।

विशाल ने कहा जय क्यों है नाराज

विशाल कोटियन करण कुंद्रा से बातचीत करते हुए नजर आए जहां उन्होंने कहा कि मैं एकदम ब्लैक एंड वाईट हूं, जिसके बाद करण ने उन्हें काफी कुछ बोला। हालांकि इस बीच तेजस्वी भी वहां आईं और विशाल ने उनके सामने भी अपनी बात की। तेजस्वी ने कहा कि आप और मैं शुरू से इस गेम में साथ हैं, लेकिन जब आपने ये कहा कि मैं तो निश्चित रूप से अपनी बहन के पास जाऊंगा, वो बात मुझे बुरा लगी। जिसके बाद विशाल ने पूछा जय आखिर इतना क्यों नाराज हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
जय ने विशाल से किया क्लियर

जय भानुशाली ने विशाल के पास आकर उनसे अपनी बातें क्लियर की और उनसे बताया कि आखिर क्यों  वो उनसे नाराज थे। जय ने कहा, ‘जब वो मुख्य घर में आने का टास्क हुआ था और मैंने पैसे छोड़े थे बाकी के घरवालों के लिए तो शमिता काफी नाराज हुई थी। लेकिन उस दौरान मुझे देखने के बाद ऐसा भी लगा कि शमिता से ज्यादा आप इस चीज को लेकर दुखी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता आपको घुमा रही हैं

जय भानुशाली ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘तुझे ऐसा लगता है कि तू शमिता को घुमा रहा है, लेकिन शमिता तेरे को घुमा रही है। क्योंकि जब वो अपसेट हुई तो तू भी उसके पीछे पीछे दुखी होकर आया और उसके साथ-साथ तू भी ये बोल रहा था कि अब जय के प्रिंसिपल कहां गए। तेरी यही बात मुझे बहुत ज्यादा बुरी लगी।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल ने मानी अपनी गलती

विशाल कोटियन ने जय की बातें सुनने के बाद कहा कि मैं अपनी गलती मानता हूं और मैं तुमसे सॉरी बोलना चाहता हूं। मैं तुम्हारा दोस्त था तो मुझे तुमसे निजी तौर पर आकर प्रिंसिपल वाली बात करनी चाहिए थी। मुझे इस चीज के लिए माफ कर दो भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल के खिलाफ हुए घरवाले

दरअसल जो भी शुरुआत में विशाल कोटियन के साथ मिलकर खेल रहे थे अब वो बिलकुल ही उनके खिलाफ हो चुके हैं फिर चाहे वो तेजस्वी प्रकाश हो, जय भानुशाली हो या फिर करण कुंद्रा हो। पांचवें हफ्ते में आते-आते जहां शमिता शेट्टी उनके करीब हुईं तो वहीं हर कोई अब धीरे-धीरे उनके खिलाफ होने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें