फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जय भानुशाली और विशाल कोटियन घर में हुए हिंसक, एक-दूसरे के साथ की धक्का-मुक्की

Tue, 23 Nov 2021 01:55 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
बिग बॉस 15 अपने आठवें हफ्ते में पहुंच चुका है और शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं। जहां जल्द ही वीआईपी मेंबर्स और वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत एंट्री लेंगे, तो वहीं घरवालों में से इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो चुके हैं और करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। लेकिन इन सबके और मीडिया के सवालों के बीच जय और विशाल कोटियन का घर में एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला है।

जय के सवाल के बीच पड़े विशाल

दरअसल इस हफ्ते मीडिया के मेंबर्स बिग बॉस के घर में पहुंचें थे जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स पर अपने तीखे सवाल दागे। एक रिपोर्टर ने जय भानुशाली से निशांत को लेकर सवाल किया कि वो आपको वीआईपी रूम में नहीं लेकर गए और आपने कुछ नहीं कहा। जय जब इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि वो अब अकेले खेल रहे हैं तो इसी बीच विशाल कूद पड़े और उन्होंने कहा ये बोलना मैं अकेले हूं और खेलने में बहुत फर्क है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
विशाल ने कहा इनका शिकार मैं हुआ हूं

विशाल ने कहा कि मैं इनके इस व्यवहार का शिकार हो चुका हूं, जिसके बाद जय और विशाल के बीच काफी बहसबाजी भी हुई। विशाल ने कहा ये हर बात पर चिल्लाते हैं और अपने दिल में बातें रखते हैं। माफ नहीं करते। जय ने विशाल की बात का जवाब देते हुए कहा कि तू घटिया आदमी है और तेरे जैसे आदमी को मुझे माफ नहीं करना है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
जय ने कहा दिया धोखा

विशाल ने जब जय के बारे में बोलना शुरू किया तो दोनों के बीच काफी बहस हो गई, जिसके बाद रिपोर्टर ने विशाल पर सवाल करते हुए कहा कि अगर आप किसी को धोखा देंगे तो वो गुस्सा तो होगा ही। जिस पर विशाल ने कहा कि मैंने किसको धोखा दिया आप मुझे बताओ। विशाल की ये बात सुनकर जय तुरंत ही खड़े हो गए।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
जय ने दिया विशाल को धक्का

मीडियावालों से बातचीत कर जब दोनों घर में आए तो इस दौरान विशाल और जय एक-दूसरे पर कमेन्ट करते हुए नजर आए। जय ने विशाल को दोगला बुलाया। जिसके बाद विशाल ने आकर जय को कहा तेरे घर पर कौन है दोगला। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हो गई। जिसके बाद विशाल जय की तरफ पीठ करके बोलने लगे कि अब बात कर और जय ने उन्हें धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
हाथापाई तक पहुंच गई नौबत

जय के ऐसा करने के बाद विशाल भी उनकी तरह पलटे और उन्होंने जय को पूरे फोर्स से धक्का मारा। विशाल द्वारा ऐसा करने के बाद जय ने पूरी तरह से अपना आपा खो दिया और वो विशाल को मारने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ें। हालांकि किसी तरह लोगों ने उन्हें एक-दूसरे से अलग किया। लेकिन इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें