टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब 1 हफ्ते का समय बाकी रह गया है। ऐसे में इस हफ्ते रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में हर बार की तरह इस बार भी खास मेहमान नजर आए। इसके तहत रविवार को शो में बतौर मेहमान शिरकत करने पहुंचीं सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर और साउथ अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल। दरअसल यह दोनों ही सलमान के साथ हाल ही में रिलीज हुए उनके सिंगल म्यूजिक वीडियो मैं चला का प्रमोशन करने शो में पहुंची थीं। इस दौरान शो में शिरकत करते हुए यूलिया ने अपनी आवाज में यह नया गाना गाते हुए सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया।
वहीं सलमान भी स्टेज पर खड़े यूलिया की आवाज में इस गाने को सुनते हुए का इसे एंजॉय करते नजर आए। यूलिया के गाना खत्म करते ही सलमान उनकी तारीफ करते हुए पूछते हैं कि इस गाने के बारे में आप और कुछ बताना चाहेंगी। इस पर यूलिया बताती है कि इस गाने में खुद सलमान खान हैं और उनके साथ नजर आई हैं एक खूबसूरत लड़की प्रज्ञा जायसवाल। इसके बाद सलमान खान स्टेज पर प्रज्ञा का स्वागत करते हैं।