मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते एंट्री कर चुका हैं। शो के इस सीजन के पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर में राजीव अदातिया ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। शो में राजीव की एंट्री के साथ ही घर का माहौल काफी बदला नजर आ रहा है। एक तरफ जहां शमिता शेट्टी और विशाल के रिश्ते में दरार आ गई है, तो वहीं दूसरी तरफ ईशान और मायशा के रिश्ते में भी हलचल बढ़ गई है।
राजीव की घर में हर किसी के साथ दोस्ती है। हालांकि, शो में उनके आते ही उनका ईशान सहगल के साथ बॉन्ड काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा था। लेकिन, अब मायशा की वजह से राजीव और ईशान के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही कुछ आज के एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में राजीव और ईशान एक बार फिर लड़ते नजर आए।