ईशान सहगल और मायशा अय्यर बिग बॉस के घर में अपने लव एंगल को लेकर बहुत ही मशहूर हैं। दोनों का अक्सर ऑन-स्क्रीन खूब प्यार देखने को मिलता है। हालांकि इन-दोनों की आपसी सोच को लेकर भी अक्सर घर में खूब झगड़े दिखाई देते है। लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ में हैं। हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए राजीव अदातिया की वजह से दोनों के रिश्ते में थोड़ी खटपट हुई। हालांकि बाद में दोनों ने एक-दूसरे से अपनी बातें सुलझा ली। लेकिन अब दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हुआ था।
मायशा को कहा एक्स से तुलना मत कर
दरअसल मायशा और ईशान का आपस में झगड़ा हुआ। जहां मायशा ने ईशान को बोला कभी-कभार तुम मेरे एक्स की तरह बात करते हो, जिसको सुनने के बाद ईशान सहगल मायशा अय्यर पर काफी गुस्सा हुए और उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि मेरी तुलना अपने एक्स बॉयफ़्रेंड्स से मत कर। यहां तक कि ईशान ने मायशा को इशारों-इशारों में कहा कि तुम मेरी तुलना प्रतीक से कर रहे हो।