फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा, देवोलीना से लड़ाई के बाद अभिजीत बिचुकले खाना चाहते हैं जहर

Sat, 18 Dec 2021 01:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का हर सीजन अपने एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है। इस शो में होने वाले एक से बढ़कर एक ड्रामे लोगों के लिए इस शो में दिलचस्प बना देते हैं। इस समय बिग बॉस 15 चल रहा है और प्रतिभागियों के ड्रामे की वजह से ये सीजन भी सुर्खियों में बना हुआ है। अभी हाल ही में राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना और अभिजीत बिचुकले को बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई थी। ताकि शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया जा सके, लेकिन हुआ इसका उल्टा। वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले प्रतिभागियों में से अभिजीत बिचुकले रोजाना कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि जिससे बिग बॉस के पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। अब अभिजीत ने बिग बॉस के घर में  एक और नया सियापा खड़ा कर दिया है।  दरअसल वो देवोलीना से लड़ाई के बाद जहर खाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से हुई अभिजीत और देवोलीना में लड़ाई
बिग बॉस 15 में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान देवोलीना और अभिजीत के बीच उस समय झगड़ा बहुत बढ़ गया जब अभिजीत बिचुकले ने टास्क में मदद करने के बदले देवोलीना से kiss की मांग की थी। इसके बाद देवोलीना ने इस बात को सभी घर वालों के सामने रखा। अभिजीत की इस हरकत की वजह से अधिकतर घरवाले बिचुकले के खिलाफ हो गए और उनका बॉयकॉट करने लगे।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना के साथ अपनी घटिया हरकत की वजह से जब अभिजीत बिचुकले बिग बॉस के घर में अकेले पड़ने लगे तो उन्होंने एक और नया हाईवोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने जहर खाने की इच्छा जताई जिससे सभी घरवाले हैरान रह गए। दरअसल अभिजीत बिचुकले निशांत के पास गए और कहा, 'क्या वॉशरूम में को कलर है, वह उसे खाना चाहते हैं, क्योंकि पिछले दो दिनों से घर में जो कुछ भी हो रहा है उससे वे तंग आ चुके हैं'। इसके बाद निशांत शमिता और रश्मि से इस बारे में बात करते हैं। यह बात सुनने के बाद प्रतीक अभिजीत को समझाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान लगाएंगे अभिजीत को फटकार-
बिग बॉस 15 अगले वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आ चुका है, इसमें शो के होस्ट सलमान खान अभिजीत की घटिया हरकत के लिए उनकी जमकर क्लास लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें