बिग बॉस 15 के घर में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा के एक और कैट फाइट देखने को मिल रही है और ये लड़ाई है तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच। हालांकि दोनों की शुरुआत से ही एक-दूसरे से बिलकुल भी नहीं बनती। शमिता को कही तेजस्वी की कई बातें बिलकुल नहीं पसंद आती तो वहीं तेजस्वी भी शमिता पर गेम को लेकर बिलकुल भी विश्वास नहीं करतीं और अक्सर उनकी बातों से असहमत नजर आती हैं। हाल ही में दोनों के बीच फिनाले टास्क के बाद एक बार फिर से गहमा-गहमी देखने को मिली।
शमिता ने जेल जाने के लिए लिया तेजस्वी का नाम
बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सभी घरवालों को आपसी सहमति करके किसी भी एक सदस्य को जेल भेजना होता है। इस हफ्ते शमिता ने जेल भेजने के लिए तेजस्वी का नाम लिया। शमिता ने कहा, ‘मैं बहुत कनफ्यूज हूं जिस तरह से तेजस्वी ने मेरे साथ बर्ताव किया है। मुझे लगता है तेजस्वी हर बात का विरोध करती हैं और उन्होंने इस हफ्ते बहुत भड़काया है बहुत मुद्दों में। जिस मुद्दे में मैं देवोलीना के लिए बोलने आई थी तो तेजस्वी ने उसे मेरे ऊपर ही घुमाने की कोशिश की।