फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी के खिलाफ बयान देने से बढ़ीं तेजस्वी प्रकाश की मुश्किलें, इन सितारों ने जमकर लगाई फटकार

Sat, 15 Jan 2022 01:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन की मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले जल्दी आयोजित होने वाला है। शो जैसे-जैसे अपने फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है, सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन की मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले जल्दी आयोजित होने वाला है। शो जैसे-जैसे अपने फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है, सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ता जा रहा है। शो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लगातार कई टास्क देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में टास्क के दौरान सदस्यों के बीच लड़ाई होना भी स्वाभाविक है। शो के पिछले कई एपिसोड्स में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक- दूसरे से लगातार लड़ती नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों कैप्टन बनीं शमिता शेट्टी के तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से बाहर करने पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला था।

इस दौरान लड़ाई करते हुए गुस्से में तेजस्वी ने ना सिर्फ शमिता शेट्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई, बल्कि मेकर्स पर उनका फेवर करने और करण कुंद्रा को लेकर उनके रवैए पर भी कई तरह के सवाल उठाए थे। शमिता के खिलाफ तेजस्वी के दिए गए इन बयानों पर अब कई सितारे उनको फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं गौहर खान से लेकर शमिता की खास दोस्त नेहा भसीन तक ने तेजस्वी को उनकी हरकत के लिए आड़े हाथों लिया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी ना सिर्फ इस शो से लगातार अपडेट रहती हैं बल्कि घर में होने वाले सभी हलचल पर अपने विचार भी खुल कर रखती हैं। इसी क्रम में तेजस्वी के इस रवैए पर अपने विचार रखते हुए काम्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, शमिता ने तुम्हें बाहर कर दिया, तो इसमें क्या बड़ी बात है। इसे दिल पर मत लो और हार जीत की चिंता मत करो। तुम यह सब क्या कह रही हो, यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है और उसके बाद तुम रोती हो कि सब तुम्हारे खिलाफ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के सातवें सीजन की विजेता रहीं गौहर खान भी लगातार इस शो को फॉलो करती हैं। तेजस्वी पर अपना गुस्सा निकालते हुए उन्होंने ट्वीट किया, दर्शकों को सब दिखाई देता है। शमिता किसी से दोस्ती करने के लिए मरी नहीं जा रही है। तेजस्वी का यह कहना कि बिग बॉस शमिता को फेवर कर रहे हैं। यह बहुत ही बुरी बात है। टास्क में सुरक्षित ना होने पर दिल दुखता है, लेकिन इस तरह किसी पर कीचड़ उछालना अच्छा नहीं है।          

 

 

4 of 5
नेहा भसीन - फोटो : Instagram

शमिता शेट्टी का समर्थन करते हुए उनकी अच्छी दोस्त और बिग बॉस 15 की पूर्व प्रतिभागी नेहा भसीन ने भी तेजस्वी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ट्वीट किया मैं तेजस्वी की इनसिक्योरिटी को लेकर हमेशा चुप रही और सच कहूं तो मेरे दिल में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। मैं जानती हूं कि बिग बॉस के घर में रहना आसान नहीं है। लेकिन शमिता शेट्टी को लेकर तुमने जो भी बयान दिए वह बिल्कुल गलत हैं। तुम शमिता के साथ-साथ अपने रिश्ते का भी अनादर कर रही हो।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल, शो के बीच एपिसोड में बिग बॉस के कहने पर शमिता शेट्टी ने वीआईपी सदस्यों में से तेजस्वी प्रकाश का नाम डाउनग्रेड के लिए चुना था। जिसके बाद गुस्से में तेजस्वी ने कहा कि बिग बॉस और सलमान खान शमिता के दोस्तों और बॉयफ्रेंड को शो में लाकर उनका फेवर कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शमिता पर यह इल्जाम लगाया कि वह करण कुंद्रा से दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन तेजस्वी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें