फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शो से बाहर आने के बाद सामने आए उमर रियाज, बोले- जो हुआ वह सब जानते हैं

Sat, 15 Jan 2022 01:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
बिग बॉस 15 से उमर रियाज बाहर हो चुके हैं और बिग बॉस का ये फैसला फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। उमर रियाज बिग बॉस 15 के सबसे चेहते कंटेस्टेंट्स में से एक थे और उन्हें भर-भरकर वोट भी मिल रहे थे। इसी वजह से जब बिग बॉस 15 से उमर रियाज को बाहर निकाला गया तो फैंस का शो पर गुस्सा भी फूटा। कई तरह के हैशटैग उमर रियाज के सपोर्ट में ट्विटर पर ट्रेंड हुए। इतना ही नहीं, उमर रियाज को सपोर्ट करने वाले लोगों ने उन्हें ही विनर मान लिया, जिसे देखकर उमर रियाज यकीनन खुश हुए हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उमर रियाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सबको पता है उनके साथ बिग बॉस 15 में क्या हुआ है। उमर का ये वीडियो उनके फैंस के बीच छा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में उमर रियाज पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुए। इस दौरान बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट्स को भारी संख्या में पैपराजी ने घेर लिया। हर कोई उन्हें कैप्चर करना चाह रहा था। इतना ही नहीं, इस मौके पर कई लोगों ने उमर रियाज को विनर बताया। इस दौरान पैपराजी ने उमर रियाज से उनके एविक्शन पर कमेंट करने के लिए कहा। सभी पैपराजी ने जब बार-बार उनसे ये सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मुझे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं मेरे साथ क्या हुआ।

विज्ञापन

3 of 5
सबा खान, उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक पैपराजी ने उमर रियाज को ये भी बताया कि भाई आपके लिए 17 मिलियन वोट हुए हैं। वहीं, दूसरे पैपराजी पूछते हैं कि जिस तरह आपको निकाला गया क्या वो पक्षपातपूर्ण था? हालांकि, उमर ज्यादा कुछ नहीं बोलते। वह इतना कहते हैं कि आपको सब पता है और आपके सवालों में जवाब मौजूद हैं। इसके आगे उमर ये भी कहते हैं कि मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे इतना प्यार मिल रहा है। यह अल्लाह का आशीर्वाद और आपका प्यार है जो मुझे भाग्यशाली बनाता है। इन सब के लिए धन्यवाद।

4 of 5
उमर रियाज, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में एक टास्क के दौरान उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच विवाद हो गया था और इसी दौरान उमर ने प्रतीक को खींचकर धक्का दे दिया। उमर रियाज के इस कदम के बाद बिग बॉस ने उन्हें फटकार लगाई थी। साथ ही उन्हें ये भी कहा गया कि वीकेंड का वार में उनका फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने एलान किया कि उमर रियाज के लिए जनता ने फैसला ले लिया है और जनता ने उमर को घर से बाहर करने का फैसला लिया है। हालांकि, शो के इस फैसले पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें