फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15 Finale: सिद्धार्थ शुक्ला की मां से बात करते हैं सलमान खान, ग्रैंड फिनाले में शहनाज को दी ये खास सीख

Mon, 31 Jan 2022 02:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने जीत हासिल की। बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले कई मायनों में खास रहा। इस बार बिग बॉस के फॉर्मर विनर्स ने एंट्री की। हालांकि, सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं। इसी वजह से अभिनेता की कमी को पूरा करने बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल शो में पहुंचीं। इस दौरान शहनाज गिल सलमान खान को देखते ही भावुक हो गईं। जब शहजान शो में आईं, तो सलमान खान ने एक्ट्रेस का शानदार तरीके से स्वागत किया। लेकिन साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान ही शहनाज को एक सीख भी दी।
 
दरअसल, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की पहली मुलाकात बिग बॉस में ही हुई थी। ऐसे में जब शहनाज सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। तो वह बार-बार भावुक हो रही थीं। इस दौरान सलमान खान भी काफी भावुक हो गए। लेकिन सलमान ने कुछ समय बाद शहनाज को शांत करवाया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने शहनाज के साथ स्टेज पर खड़े होते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि शहनाज के लिए बीते कुछ महीने अच्छे नहीं थे। लेकिन उन्होंने सब चीजों का सामना किया और वह आगे बढ़ीं। इसके आगे सलमान ने शहनाज का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आपको हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ना है। आपके आगे एक लंबी जिंदगी पड़ी है, जिसे आपको जीना है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सलमान खान ने शहनाज को ये भी बताया कि उनकी बात सिद्धार्थ शुक्ला की मां से होती है। शहनाज की तरह सिद्धार्थ की मां के लिए बीते दिन अच्छे नहीं थे। सलमान खान की इन बातों से शहनाज फिर से भावुक हो गईं। इतना ही नहीं, इस दौरान शो में मौजूद बिग बॉस 15 के एक्स कंटेस्टेंट्स भी काफी शांत हो गए। हालांकि, माहौल को ठीक करने के लिए सलमान खान ने शहनाज गिल के साथ मिलकर थोड़ी मस्ती भी की।

4 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो के पहले ग्रैंड प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फैंस ने भी सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती को खूब पसंद किया। लेकिन अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, फैंस शहनाज को हमेशा हिम्मत रखने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश विनर रही हैं। बिग बॉस 15 के टॉप 3 में तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा ने जगह बनाई। लेकिन तेजस्वी ने दोनों को हराकर बिग बॉस 15 की ट्रॉफी को अपने नाम किया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें