अपने विवादों और लड़ाई- झगड़ों के लिए मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों को कई यादगार पल देता है। इसी क्रम में शो के 15वें सीजन में भी दर्शकों को कई मजेदार और यादगार पल देखने को मिले। 100 से ज्यादा दिनों तक बिग बॉस के घर में रहे सभी सदस्य कई उतार-चढ़ाव को पार कर आखिरकार इस शो के अंत के करीब पहुंच चुके हैं। शो के इस सीजन के फिनाले के शुरू होने मैं अब कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में सभी दर्शक यह जाने के लिए बेताब है कि बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी कौनसा सदस्य अपने नाम करता है। वही शो के इस सीजन के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स भी अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज प्रसारित होने वाले फिनाले एपिसोड में बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं शहनाज गिल भी फिनाले में परफॉर्म करती नजर आएंगी। बिग बॉस 13 में अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीतने वालीं शहनाज गिल अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बॉस 13 के विनर रहे दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास ट्रिब्यूट देंगी। इस दौरान बिग बॉस 15 के मंच पर शहनाज सिद्धार्थ की यादों में खोई नजर आएंगी।