मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले करीब है। ऐसे में अब शो के फिनाले के लिए सदस्यों का नाम चुनने के लिए सभी सदस्यों के बीच मुकाबला खड़ा होता जा रहा है। शो के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बिग बॉस द्वारा दिए जा रहे टास्क को करते हुए कई बार घर वाले आपस में लड़ते- झगड़ते भी नजर आ रहे हैं। इन टास्क का सबसे ज्यादा असर घर के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर पड़ रहा है, जो बार-बार टास्क की वजह से एक- दूसरे के खिलाफ होते दिखाई दे रहे हैं।
बीते एपिसोड में भी टास्क के दौरान करण और तेजस्वी के बीच हुए मनमुटाव के बाद दोनों एक- दूसरे से लड़ते- झगड़ते दिखाई दिए। दोनों की यह लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गई कि गुस्से में करण ने एक बार फिर तेजस्वी के साथ बदतमीजी कर डाली। वहीं करण का यह बर्ताव देख दुखी हुईं तेजस्वी भी बीते एपिसोड फूट- फूट कर रोती नजर आईं।