राखी सावंत अक्सर अपनी बातों की वजह से विवादों से घिरी रहती हैं। यही वजह है कि उनकी कही बातों पर लोगों को कभी विश्वास नहीं हो पाता। ऐसे में जब राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, इन तस्वीरों में दुल्हन राखी तो नजर आ रही थीं, लेकिन एक भी तस्वीर में उनका दूल्हा नजर नहीं आया। ऐसे में जनता को यही लगा कि राखी एक बार फिर लोगों के साथ कोई मजाक कर रही हैं। दो सालों से राखी अपनी मांग में अपने पति रितेश के नाम का सिंदूर सजा रही हैं। मगर शादी के बाद कभी भी उनके पति ने पलट के नहीं देखा। ऐसे में अब राखी सावंत और पूरे देश का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शो में आखिरकार राखी के साथ उनके पति एंट्री करने वाले हैं।