फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: करोड़ों का ऑफर मिलने पर भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बने ये सितारे, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Fri, 26 Nov 2021 07:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिया खलीफा, हनी सिंह, सोनारिका भदौरिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बिग बॉस के 15 सीजन हो चुके हैं और इन सीजन्स में कई बड़े और अलग-अलग कलाकारों ने हिस्सा लिया है। हालांकि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कुछ सितारों को तो खूब शोहरत मिली, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी रहें जिन्होंने बिग बॉस के घर में अपना एक ऐसा रूप दर्शाया जो दर्शकों को बिलकुल भी रास नहीं आया। हर सीजन में घर में रोमांस, झगड़ा, दोस्ती, टास्क और काफी कुछ देखने को मिला। कई सितारों को तो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए मुंह मांगी फीस भी मिली।

इन सितारों ने शो का हिस्सा बनने से किया इनकार

एक तरफ जहां शक्ति कपूर से लेकर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे सितारे इस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए, तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बिग बॉस द्वारा भारी से भारी फीस देने के बावजूद भी इस शो का हिस्सा बनने से साफ-साफ इनकार कर दिया। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस का एक बार या दो बार नहीं बल्कि कई बार ऑफर ठुकरा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, हालांकि बाद में उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया। करण सिंह ग्रोवर को बिग बॉस के निर्माताओं ने कई बार शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया, लेकिन हर बार उन्होंने विवादित शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हनी सिंह

हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। हनी सिंह को कई साल पहले मेकर्स ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स द्वारा ऑफर की गई फीस उन्हें कम लग रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
 

4 of 6
मिया खलीफा - फोटो : Social media
मिया खलीफा

एडल्ड फिल्मों की हीरोइन मिया खलीफा को भी बिग बॉस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें बिग बॉस के 9वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि मिया ने इसके लिए करते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
सोनारिका भदौरिया - फोटो : instagram/sonarikaxdiamond
सोनारिका भदौरिया

देवों के देव महादेव से दर्शकों के दिलों पर छाने वाली टीवी की खूबसूरत अदाकारा सोनारिका भदौरिया का नाम भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि इस शो का ऑफर ठुकराते हुए सोनारिका ने कहा था कि वो अपनी इमेज के बारे में बहुत सोचती हैं और वो बिग बॉस के घर में जाकर उसे खराब नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन

6 of 6
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया

रोडीज जैसे शो में नजर आने वाली नेहा असल जिंदगी में भी काफी बिंदास हैं। नेहा धूपिया को भी बिग बॉस कई बार अपने शो का हिस्सा बनने का ऑफर दे चुके हैं। हालांकि नेहा ने बार-बार ये कहते हुए इस शो का ऑफर ठुकरा दिया कि उन्हें बिग बॉस का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो ये शो देखती हैं और सलमान खान की बड़ी प्रशंसक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next