फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: देवोलीना ने रश्मि देसाई को 'थप्पड़' और अभिजीत को ‘चप्पल' मारने की दी धमकी, घर में हुई भयंकर लड़ाई

Fri, 17 Dec 2021 04:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 का सफर खत्म होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि लगभग एक महीने बाद टीवी के इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इसी वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शो में एक तरफ रश्मि देसाई और देवोलीना अच्छे दोस्ते थे लेकिन दोनों की लड़ाई अब चर्चा में है दूसरी तरफ अब अभिजीत बिचुकले ने भी देवोलीना के साथ गंदी बात करके अपने रिश्ते को खराब कर लिया है। वहीं, इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें देवोलीना अभिजीत और रश्मि को मारने की बात कहती दिख रही हैं।
 
दरअसल, मेकर्स ने ‘कलर्स चैनल’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस सभी सदस्यों को उस एक कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं जो इस हफ्ते जेल की सजा का हकदार है। इस दौरान हर कोई देवोलीना का नाम लेता है। इतना ही नहीं, अभिजीत भी देवोलीना का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वो दोस्ती के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत देवोलीना का नाम लेते हुए कहते हैं कि वो दोस्ती पर खरी नहीं उतरी। इसके बाद गुस्से में देवोलीना अभिजीत की तरफ जाती हैं और सवाल करती हैं कि कौन सी दोस्ती पर खरी नहीं उतर सकी? वह अभिजीत के सामने चीख-चीखकर कहती हैं, ‘जब-जब जरूरत पड़ी, तब-तब खड़ी रही।’ इसके आगे देवीलना कहती हैं, ‘बाहर बताना। चप्पल उठाके मारूंगी। याद रखना।’
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान देवोलीना को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। तो साथ ही प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश उन्हें शांत करवाने की कोशिश करते हैं। इसके आगे वीडियो में देवोलीना रश्मि देसाई की ओर जाती हैं और कहती हैं, ‘अब तू सुन। उस दिन जो तूने बोला है ये चीज बाहर बोलती तो मुंह पर ऐसा लाफा (थप्पड़) लगाऊंगी ना।’

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि और देवोलीना के बीच खूब लड़ाई होती है। रश्मि देवोलीना से कहती हैं, ‘तू ड्रामेबाज है। निकाल ले चार आंसू। तुझे लोग चाहिए। रश्मि देसाई को नहीं। तू जलती है मुझसे।’ इतना ही नहीं, दोनों इस बहस के बाद एक-दूसरे से हाथापाई करने के लिए भी आगे आती हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से लड़ने के लिए टेबल पर चढ़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
बता दें कि राखी सावंत घर की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं, जो टिकट टू फिनाले जीत चुकी हैं। वहीं घरवालों ने दूसरा मौका गवा दिया है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद साफ है कि आज का एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें