फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita-Vicky wedding: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का रिसेप्शन कैंसल, कोविड प्रोटोकॉल बना वजह

Fri, 17 Dec 2021 01:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड हुई थी। अंकिता के पति विक्की जैन रायपुर के हैं, ऐसे में अंकिता और विक्की का रिसेप्शन रायपुर में रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कोविड प्रोटकॉल के चलते रिसेप्शन के रद्द कर दिया गया है। दरअसल कोरोना के बढ़ते केस की वजह से छत्तीसगढ़ में कोविड गाइडलाइंस में बदलाव किया गया है जिसके चलते फिलहाल के लिए अंकिता और विक्की का रिसेप्शन टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्थिति सामान्य होने के कुछ समय बाद रिसेप्शन रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के दो दिन बाद पहली बार अंकिता पति विक्की जैन के संग कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। अंकिता रॉयल ब्लू कलर की बंधिनी साड़ी में श्रंगार किए हुए नई दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं विक्की जैन ने क्रिस्प शर्ट के साथ फॉर्मल पैंट पहनी थी। दोनों की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ankita lokhande - फोटो : instagram/glamouralert
अंकिता लोखंडे विक्की जैन ने परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बीच एक भव्य होटल में शादी की थी। उनकी शादी में इंडस्ट्री के काफी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने रायपुर में रिसेप्शन करने का प्लान किया था। सूत्रों के मुताबिक, अंकिता और विक्की सुरक्षा के लिहाज से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहते हैं। इसलिए फिलहाल उन्होंने अपना रिसेप्शन टाल दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर ही एक दूसरे का साथ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। आखिरकार ये चर्चित कपल भी शादी के बंधन में बंध गया है। अंकिता और विक्की जैन दोनों ही अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें