बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले अब बेहद ही करीब आ गया है और इसी वजह इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में रोजाना नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में मिड वीक एविक्शन की वजह से माहौल काफी खराब हो रखा है और इस वजह से हर कंटेस्टेंट दूसरे से लड़ता-झगड़ता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन ये भी सच है कि बिग बॉस के इस सीजन में लव एंगल भी देखने को मिले हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों घर में आकर एक साथ हुए हैं।
अब देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल का नाम भी जोड़ा जा रहा है। देवोलीना ने कई बार प्रतीक का सपोर्ट किया है और अब उन्होंने प्रतीक के लिए अपनी फीलिंग्स का भी इजहार कर दिया है। दरअसल, देवोलीना और राखी सावंत घर में अच्छी दोस्त हैं और इसी वजह से देवोलीना ने राखी सावंत को अपने दिल की बात बताई है, जिसे सुनकर राखी सावंत भी हैरान रह गईं।