बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी देवोलीना को कहती हैं, ‘मार इसे।’ वहीं, देवोलीना भी पानी का भरा हुआ गिलास हाथ में लेकर अभिजीत से पूछती हैं, ‘क्या बोला?’ इस पर अभिजीत रजाई में अपना मुंह छिपाते हुए कहते हैं, ‘मत कर, मत कर।’ लेकिन देवोलीना बार-बार सवाल करती हैं, ‘क्या बोला तुमने, क्या बोला?’ हालांकि, अभिजीत इस सवाल का जवाब नहीं देते, तो देवोलीना अभिजीत के चेहरे पर पानी से भरा गिलास डाल देती हैं।