फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले में फिर हुई लड़ाई, अभिनेत्री ने कहा- तू थूकने लायक….

Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले एपिसोड जल्द ही प्रसारित होने वाला है। हालांकि, फिनाले नजदीक होने के बावजूद अभी तक इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट के नाम तय नहीं हो सके हैं। ऐसे में शो के 5 फाइनलिस्ट तय करने के लिए बिग बॉस ने शो को एक नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, घरवालों के बार-बार टास्क रद्द करने के बाद अब बिग बॉस ने घर में चार नए सदस्यों की एंट्री करवाई है। बिग बॉस ने सभी घर वालों को बताया कि घर में आए यह चार सदस्य पहले ही टिकट टू फिनाले जीत चुके हैं। ऐसे में अब पहले से मौजूद सदस्यों को टिकट टू फिनाले जीतने के लिए नए सदस्यों के टास्क को जीतना होगा।

 

हालांकि बिग बॉस ने घर में आए नए सदस्यों से यह टास्क असल में नहीं कराए हैं। यह एक फेक टास्क है, जिसका असल में घर के सदस्यों को करना होगा। इसी क्रम में सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में फेक हाउस में आईं मुनमुन दत्ता ने टिकट टू फिनाले के अगले टास्क के लिए अभिजीत बिचुकले, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को चुनौती दी।

विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस टास्क के तहत अभिजीत, शमिता और प्रतीक को बिना किसी एक्सप्रेशन के राउंड खत्म होने तक बैठे रहना था। हालांकि इस दौरान घर के सभी सदस्य लगातार उन्हें किसी ना किसी तरह तरीके से एक्सप्रेशन के लिए टॉर्चर करते रहे। टास्क के पहले राउंड में अभिजीत बिचुकले बाहर हो गए, जिसके बाद शमिता और प्रतीक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में दोनों ने ही इस टास्क में अपनी बेहतर परफॉर्मेंस दी और यह टास्क टाई हो गया।

विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क के दौरान शमिता और प्रतीक के एक्सप्रेशन में बदलाव लाने के लिए अभिजीत उन्हें काफी अपशब्द कहते दिखाई दिए। यही नहीं अभिजीत ने शमिता और प्रतीक को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दीय़ जिसकी वजह से प्रतीक उन पर काफी गुस्सा होते नजर आए। हालांकि टास्क के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन राउंड खत्म होने पर उन्होंने अभिजीत को मुक्का मारने की बात कह डाली।

4 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत की आपत्तिजनक बात सुनते देवोलीना भी उन पर भड़कती नजर आईं। जिसके बाद प्रतीक और देवोलीना की प्रतिक्रिया पर अभिजीत ने उनके माता-पिता को लेकर गलत बातें कह डाली। अपने माता-पिता के लिए गलत सुनते ही देवोलीना काफी उत्तेजित हो गईं और उन्होंने अभिजीत को कई गालियां दे डाली।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना के मुंह से गाली सुनते ही अभिजीत भड़क उठे और उन्होंने देवोलीना को मारने के लिए बोतल उठा ली। देवोलीना ने अभिजीत से कहा कि टास्क के दौरान तू क्या गंदगी फैला रहा था। तू बिल्कुल गंदगी है। इस पर बिचुकले ने कहा मुझ पर थूक मत। इसके जवाब में देवोलीना ने कहा कि तू थूकने लायक ही है। इस दौरान प्रतीक देवोलीना को और रश्मि, उमर और निशांत अभिजीत को शांत कराते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों की लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गई कि बिग बॉस को दो बार दोनों को ही जोश में होश ना होने की सलाह देनी पड़ी। हालांकि, जब दोनों नहीं बिग बॉस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया तो बिग बॉस ने कड़े शब्दों में सभी घरवालों को एक- दूसरे से बात करने के लिए मना कर दिया।  साथ ही आदेश दिया कि अभिजीत को बेडरूम में और देवोलीना को गार्डन एरिया में ले जाया जाए।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें