बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल इस पर कहते हैं, ‘आपने किसी पर विश्वास किया है और ये चीज आपकी परेशानी नहीं है। अगर सामने वाले ने आपका दिल तोड़ा है, तो उनको शर्म आनी चाहिए।’ प्रतीक की इस बात पर देवोलीना कहती हैं, ‘ये मेरी ही परेशानी है। ये एक, दो, तीन या चार बार हो सकता है लेकिन बार-बार नहीं होता है।’ इसके बाद देवोलीना कहती नजर आती हैं, ‘जो दूसरों के लिए गड्डा खोदते हैं वो खुद जाकर गिर जाता है। ये कुछ ना कुछ करती रहेगी करती रहेगी और तब तक करेगी जब तक सामने वाला कुछ गलत ना बोल दे। ये इसका पैटर्न है और ऐसा करके ये खुद बेचारी बनकर दिखाएगी।’