फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: उमर रियाज की बढ़ीं मुश्किलें, डिजाइनर ने दर्ज कराया केस, बायकॉट का बोर्ड लेकर सड़क पर उतरा

Wed, 08 Dec 2021 09:47 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के मशहूर कंटेस्टेंट उमर रियाज इन दिनों शो के चलते काफी सुर्खियों में हैं। कम वक्त में ही शो के दौरान उन्होंने अपना काफी नाम कमा लिया है। सेलेब्रिटी से लेकर आम लोगों तक के बीच वो खूब पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन इन दिनों बिग बॉस के घर के बाहर भी वो चर्चा में हैं। उनके खिलाफ एक डिजाइनर ने शिकायत दर्ज कराई है। 
डिजाइनर फैज अंसारी ने पुलिस में उमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वो और उनकी पीआर टीम उन्हें क्रेडिट नहीं दे रही है। फैज का आरोप है कि उन्होंने उमर रियाज को डिजाइनर कपड़े दिए थे लेकिन उनके कपड़ों को लेकर उमर की तरफ से कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
उमर रियाज - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
मीडिया के सामने रखी बात
फैज ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि उमर रियाज की पीआर टीम जब भी उनकी कोई तस्वीर शेयर करती है तो उन्हें उस पोस्ट में सही तरीके से टैग नहीं करती है। फैज का कहना है कि ऐसा करना गैर-कानूनी है। फैज के मुताबिक शो शुरू होने से पहले ये डील हुई थी कि उमर की तस्वीरों को शेयर करते हुए फैज के ब्रांड का नाम भी अच्छे से हाइलाइट किया जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट का बोर्ड लेकर उतरे
उमर के खिलाफ फैज ने सड़क पर उतरकर विरोध भी दर्ज कराया। फैज बायकॉट उमर का बोर्ड लेकर मीडिया के सामने उतरे थे। फैज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अभी तक उमर रियाज की टीम की तरफ से फैज के इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन

4 of 4
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसिम रियाज के भाई हैं उमर
इस बार के बिग बॉस में हिस्सा ले रहे उमर रियाज, पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और मॉडल आसिम रियाज के भाई हैं। आसिम ने अपने सीजन में जमकर बिग बॉस हाउस में धमाल मचाया था। उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और फिर दुश्मनी लोगों ने खूब पसंद की थी। आसिम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बीच का प्यार भी काफी सुर्खियों में रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें