फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: पानी समझकर अफसाना खान ने पी लिया तेल, कहा- टेस्ट अलग है

Thu, 14 Oct 2021 12:05 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
अफसाना खान बिग बॉस 15 की चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया जा रहा है। एक तरफ जहां वो किसी भी घरवाले से अपने दिल की बात कहते हुए नहीं कतराती तो वहीं कई घरवाले ऐसे हैं जो उनके शो की शुरुआत में ही काफी करीब आ चुके हैं। अफसाना खान अक्सर ऐसे काम करती हैं जिससे घरवालों की हंसी छूट जाती है। हाल ही में बिग बॉस के घर में अफसाना ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर दर्शकों की भी हंसी छूट गई।

शमिता को ब्लॉक करने आई अंदर

बिग बॉस के घर में एक टास्क हुआ जोकि मुख्य घरवालों और जंगलवासी के बीच में हुआ। जिसका टाइटल था जंगल में खूंखार दंगल। इस दौरान जंगलवासी और बिग बॉस के मुख्य घर में रहने वाले सदस्यों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। इस दौरान शमिता को टास्क में रोकने के लिए अफसाना खान घर के अंदर आ गई। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से सब लोग हंस पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
पानी समझ के पी गईं तेल

दरअसल शमिता को ब्लॉक करने के लिए अफसाना खान घर के अंदर आई। लेकिन चलते गेम के बीच में उन्हें प्यास लगी। अफसाना शमिता को छोड़कर किचन में गई और उन्होंने पानी का ग्लास उठाकर तेल पी लिया। जिसे पीने के बाद अफसाना खान करण से ये कहती हुईं नजर आईं कि पानी का टेस्ट इतना अलग है। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा उन्हें नहीं पता इसका टेस्ट अलग क्यों है।
विज्ञापन

3 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
शमिता ने कहा तेल है पानी नहीं

हालांकि करण ने अफसाना खान को ये समझाया कि कुछ भी वहां से उठाकर न पिए। लेकिन कुछ ही देर बाद वहां पर शमिता आईं जिनसे अफसाना ने पूछा कि पानी का टेस्ट इतना अलग क्यों हैं, जिसका जवाब देते हुए शमिता ने बताया कि उस ग्लास में पानी नहीं तेल था। जिसके बाद दोनों ने ही अफसाना को ये कहा कि वो ढेर सारा पानी पिए।

4 of 5
अफसाना खान - फोटो : Instagram
शमिता को कही ये बात
 
दरअसल घर में अफसाना और शमिता की वैसे तो खूब अच्छी दोस्ती है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। जहां शमिता हमेशा की तरह उन्हें बातों को समझाती हुईं नजर आईं तो वही अफसाना ने बातों-बातों में उन्हें कह दिया कि 25 साल से काम नहीं मिला तभी बिग बॉस के घर में बार-बार आ जाती हैं। अफसाना की इस बात से करण कुंद्रा को काफी गुस्सा आया और उन्होंने अफसाना को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा और अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने अफसाना को दी कसम

हालांकि जब अफसाना ने शमिता को ये बात कही तो घर में बने उनके भाई करण कुंद्रा भी इस बात से खफा हुए, लेकिन बाद में जाकर खुद करण ने अफसाना से इस बात को लेकर बातचीत की और साथ ही उन्हें कसम दिलाई कि दोबारा वो किसी भी घरवाले के प्रोफेशन पर बात नहीं करेंगी। जिसके बाद अफसाना ने पहले तो करण द्वारा उनका साथ न दिए जाने पर नाराजगी जताई। लेकिन बाद में वो मान गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें