टेलीविजन शो बिग बॉस का शुरुआत से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। जो के हर सीजन में दर्शकों को लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ बिग बॉस की 15वें सीजन में भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। दरअसल शो का यह सीजन अब अपने फिनाले के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। शो का फिनाले 3 दिन बाद आयोजित होने वाला है। ऐसे में घरवालों के बीच हलचल भी बढ़ती नजर आ रही है इसी बीच बिग बॉस द्वारा दिए गए सीजन के आखिरी टास्क के दौरान एक बार फिर शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से भिड़ती नजर आईं। टास्क के दौरान तेजस्वी का शमिता को आंटी कहकर पुकारना और उन्हें बलपूर्वक खिंचना शमिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी हुई।
वहीं, इस शो को देख रहे सभी दर्शक भी तेजस्वी को उनके इस व्यवहार से फटकार लगाते नजर आए। जबकि सभी शमिता शेट्टी का सपोर्ट करते दिखाई दिए। शमिता और तेजस्वी के बीच हुई लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी ट्रेंड कर रही हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी तेजस्वी की इस हरकत पर उन्हें फटकार लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।